31 October 2023: यह कहना सबके लिए अचम्भित करने वाली बात होगी कि बेंगलुरु जैसे शहर में तेंदुआ से हड़कंप मचा हुआ है। जी हाँ, कई दिनों से बेंगलुरु की गलियों और रास्तों पर तेंदुआ दिखाई दे रहा था, जिससे पूरे शहर में डर फैल गया था। और अचम्भित करने वाली बात यह है कि कल रात को उस तेंदुआ को एक बिल्डिंग के लिफ्ट फ्लोर पर देखा गया। वह बिल्डिंग ठीक M.S. धोनी ग्लोबल स्कूल के पास है, इसी कारण सभी शहरवासियों में डरका माहौल है। हालांकि बेंगलुरु पुलिस ने सभी शहरवासियों को रात में बाहर जाने से मना किया है और वन विभाग के अधिकारी इस तेंदुआ को खोजने में व्यस्त हैं।
यह बहुत आश्चर्यजनक घटना है क्योंकि तेंदुए जैसे जानवर शहर में रहना पसंद नहीं करते। ऐसी स्थितियों की संभावना तब होती है जब शहर में बढ़ती समस्याएं आती हैं, तब जंगली जानवर जंगल से बचने के लिए शहर की ओर आते हैं। हालांकि इस तेंदुए ने अब तक किसी को हानि नहीं पहुंचाई है।