01 November 2023: कल, यानी 31 अक्टूबर 2023 को दोपहर में, एपल कंपनी ने विपक्ष नेता जो एपल उपयोगकर्ता हैं, उन्हें मोबाइल हैकिंग चेतावनी भेजी।

एपल कंपनी ने शशि थरूर, रघव चड्ढा, प्रियंका चतुर्वेदी जैसे कई अन्य विपक्ष नेताओं को उनके मोबाइल हैक होने का अंदाज लगाते हुए उनको चेतावनी दी। एपल कंपनी का मानना है कि उनको उनके सर्वर से यह जानकारी मिली है कि भारत के कुछ विपक्षी नेताओं को राज्य परायोजित हमलों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि एपल ने इस चेतावनी को केवल संभावना के रूप में बताया है।

एपल की ऐसी चेतावनी के बाद, भारत की राजनीति में खलबल मच गई। विपक्षी नेताओं ने एपल की वह चेतावनी पोस्ट कर सरकार पर आरोप लगाने की शुरुआत की। विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य प्रयोजित हमलों के द्वारा हमारे मोबाइल हैक करके सरकार हमारा पीछा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *